Search

नहीं माने चमरा और लोबिन, बढ़ेगी इंडिया गठबंधन की टेंशन

  • लोहरदगा और राजमहल पर इंडिया गठबंधन को अपने पार पाना नहीं होगा आसान
  • चमरा लिंडा पर झामुमो करेगा कार्रवाई, मामला शिबू सोरेन के पास
Kaushal Anand Ranchi : नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को भी झामुमो के बागी विधायक चमरा लिंडा ने अपना नाम वापस नहीं लिया. स्क्रूटनी के बाद चमरा लिंडा को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बल्लेबाज चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है. यानी चमरा लिंडा लोहरदगा में ताल ठोंकेंगे. इतना ही नहीं झामुमो के एक अन्य विधायक लोबिन हेंब्रम भी राजमहल सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सात मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. यानी अब साफ हो गया कि इंडिया गठबंधन को इन दो सीटों पर अपनों से पार पाना आसान नहीं होगा. पार्टी के द्वारा बहुत प्रयास किया गया कि इन दोनों को मना लिया जाये, मगर अंतत: चमरा लिंडा ने नामांकन दाखिल किया और सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि तक डटे रहे. अब चमरा लिंडा पर पार्टी कार्रवाई करेगी. मामला पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के पास विचाराधीन है. अब देखना होगा कि इन्हें पार्टी से निलंबित किया जाता है या फिर निष्कासित.

लोबिन भी अड़े, हर हाल में लड़ेंगे चुनाव

झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजमहल संसदीय सीट से सात मई को नामांकन करेंगे. उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में लगातार तीसरी बार विजय हांसदा को मौका देने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. विजय हांसदा के नाम का ऐलान होने के दूसरे ही दिन लोबिन हेंब्रम ने राजमहल में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने का ऐलान कर दिया था. लोबिन हेंब्रम का तर्क है कि जनता में मौजूदा सांसद के प्रति नाराजगी है. उन्होंने पार्टी को आगाह किया था.

यशस्विनी सहाय छह को करेंगी नामांकन

रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी उम्मीदवार यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर गठबंधन में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल के नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-schools-will-remain-closed-in-jharkhand-till-class-8-order-issued/">झारखंड

में कक्षा 8 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//