Search

 
 
 

हेमंत से मिले चमरा लिंडा, नाराजगी खत्म, विशुनपुर से लड़ेंगे चुनाव

 
Ranchi: मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के बुलावे पर पार्टी के विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. जहां पर दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई. इस बातचीत के बाद चमरा लिंडा की नाराजगी और शिकायतें दूर हो गयी. अब चमरा लिंडा ही विशुनपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द ही चमरा लिंडा को पार्टी निलंबन मुक्त कर सकती है. बतातें चलें कि गत लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार, बैठक में अपने स्वास्थ्य कारणों से चमरा लिंडा ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की बात सीएम के समक्ष रखी. मगर सीएम ने यह कह कर मना कर दिया कि उनके लिए बहुत अधिक ताकत लगानी होगी. इसलिए आप ही लड़िए चुनाव. पार्टी और आपको दोनों को सहूलियत होगी. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-ed-on-the-bail-of-ias-pooja-singhal/">IAS

पूजा सिंघल की बेल पर हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही