Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान, दिल्ली समेत नौ राज्यों में आंधी चलने, बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना

New Delhi : राजस्थान, दिल्ली समेत देश के नौ राज्यों में आज मंगलवार को आंधी चलने बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग(IMD) ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा.                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में सामान्य से 348 फीसदी ज्यादा  बारिश हुई

बता दें कि सोमवार को मध्य प्रदेश में नौतपा का पांचवां दिन था. पहली बार प्रदेश के 48 जिलों में एक साथ बारिश हुई. भोपाल में रविवार देर रात तीन बजे आंधी चली और फिर हल्की बारिश होने लगी.रात का तापमान 7.5 डिग्री लुढ़क गया और 20 डिग्री पर पहुंच गया IMD के अनुसार राज्य में 1 मार्च से अब तक 77.1 मिमी बारिश हो चुकी है. यह अब तक की सामान्य बारिश 17.2 से 348 फीसद ज्यादा है. भोपाल जिले में 121.3 मिमी बारिश हो चुकी है. यह अब तक की सामान्य बारिश 21 मिमी से 477 फीसद ज्यादा है.

जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर ओले गिरने की खबर

राज्स्थान के जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर रविवार शाम जमकर ओले बरसे. हालांकि इस इलाके में बरसात कभी कभार ही होती है. लेकिन इस साल मई में हुई ओलावृष्टि से इस रेगिस्तानी इलाके में बर्फ की चादर बिछा दी. बदल गया. इस क्रम में सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की खबर मिली

  पोर्ट पर 60 KMPH से चली हवा, टकराईं विशाल क्रेनें

गुजरात स्थित दीनदयाल पोर्ट (कंडला) पर सोमवार को पांच विशालकाय क्रेन तेज हवाओं के कारण एक-दूसरे से टकरा गयी. यहां पर 60 KMPH की गति से हवाएं चलीं. तेज हवा के झोंके के दबाव से जेटी (समुद्र में प्लेटफॉर्म) पर माल-सामान लोड-अन-लोड करने वाली बड़ी क्रेनें एक दूसरे से जाकर टकरा गयी

उत्तर प्रदेश के 24 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के लखनऊ केन्द्र ने मंगलवार के मौसम के लिए चेतावनी जारी की है. कहा है कि लखनऊ में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है‚ राज्य के पश्चिमी व पूर्वी जिलों में 60 KMPH की गति से आंधी चलने और बारिश होने के आसार हैं हिमाचल प्रदेश के शिमला में ठंड का रिकॉर्ड टूट गया. मई के आखिरी सप्ताह में 14 साल बाद 9.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच कल रात कुंजम दर्रा और रोहतांग की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ. कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 4 जून तक मौसम खराब रह सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही