Search

हजारीबाग के सरकारी प्लस टू स्कूलों में नामांकन के लिए मारामारी के आसार, जिला में 56 विद्यालय, मैट्रिक पास 27 हजार विद्यार्थी

Amarnath Pathak Hazaribagh : हजारीबाग जिला में 56 सरकारी प्लस टू विद्यालय हैं और इस साल झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली गई परीक्षा में 26,982 विद्यार्थी मैट्रिक पास हुए हैं. ऐसे में नामांकन के लिए मारामारी के आसार जताए जा रहे हैं. हालांकि सीट के लिए कोई परेशानी नहीं है. कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू स्कूलों में नामांकन की परेशानी संभव है. यहां छात्राओं के लिए 60-60 सीट निर्धारित हैं. डीइओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. विद्यार्थी स्कूलों से आवेदन ले जा रहे हैं. अभ्यर्थियों को मूल अंक पत्र का इंतजार है. ऐसे में बताया जा रहा है कि गर्मी छुट्टी के बाद नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-439.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बताया जा रहा है कि सर्वाधिक होड़ जिला प्लस टू, हिन्दू प्लस टू, राजकीय बालिका, एसएस प्लस टू हाई स्कूल चौपारण और बड़कागांव के लिए रहती है. वैसे भी जिला स्कूल और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय अब उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेणी प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में इन स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों को ज्यादा रूझान रहता है. जिले में 41 प्लस टू सरकारी स्कूल, 10 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और पांच मॉडल स्कूल हैं. प्लस टू सरकारी स्कूलों में संसाधन और सुविधा के अनुसार नामांकन होंगे. मॉडल स्कूलों में 75-75 सीटें निर्धारित हैं. इसके अलावा सात प्राइवेट प्लस टू स्कूल भी संचालित हैं. ऐसे में मनचाहे स्कूलों में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को जद्दोजहद करना पड़ सकता है.

नामांकन के लिए स्कूलों को दिए जाएंगे दिशानिर्देश- डीइओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-438.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीइओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि राज्य से कुछ आदेश आने के बाद नामांकन के लिए स्कूलों को दिशानिर्देश दिए गए हैं. मैट्रिक पास इच्छुक सभी विद्यार्थियों का सरकारी प्लस टू स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा.

जिला स्कूल में एक जून से मिलेगा आवेदन

जिला स्कूल हजारीबाग में प्लस टू में नामांकन के लिए एक जून से आवेदन मिलेगा. प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि यहां इस सत्र से सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होगी. चूंकि यह विद्यालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस यानी उत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार हो चुका है. ऐसे में हर सेक्शन में 75-75 बच्चों का नामांकन होगा. यहां नामांकन के लिए जांच परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें: धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-devotees-are-forced-to-go-to-jharkhand-dham-by-crossing-toilet-water/">धनवार

: शौचालय के पानी को लांघ कर झारखंड़ धाम जाने को मजबूर है श्रद्धालु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp