Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम विभाग ने धनबाद और संताल सहित राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग स्थित जिलों में 27 और 28 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है. विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. संताल के जिलों में जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और गिरिडीह शामिल हैं. हालांकि इसके बाद भी 30 मार्च तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना बनी हुई है.
धनबाद व संताल परगना में 27-28 मार्च को बारिश के आसार
Last Updated: Mar 24, 2023 12:00 AM (IST)