Search

रांची, गुमला समेत 14 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश के आसार, येलो अलर्ट

Ranchi :  रांची, गुमला समेत 14 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. प्रभावित जिलों में रांची, गुमला, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, दुमका, पाकुड़ और रामगढ़ शामिल है. तापमान में गिरावट की संभावना झारखंड के कई जिलों में मौसम बदलने की पूरी संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इससे मौसम सुहाना हो जायेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें : ट्रंप">https://lagatar.in/trump-does-not-want-apple-to-make-iphones-in-india-said-this-to-tim-cook/">ट्रंप

नहीं चाहते Apple भारत में iPhone बनाये, टिम कुक से कही यह बात
भारी बारिश की संभावना 18 मई से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा. इस दिन से लगातार बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. विभिन्न जिलों में इतना रहेगा संभावित तापमान : - देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस,, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस - कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस - बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस - पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/new-initiative-of-ranchi-municipal-corporation-garbage-will-be-collected-by-electric-vehicles/">रांची

नगर निगम की नई पहल, अब बिजली से चलेगी पुरानी कचरा उठाने वाली गाड़ियां

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp