Search

 
 
 

चंदौरी बरमसिया हाई स्कूल का छात्र राहुल 473 अंक लाकर बना तिसरी प्रखंड का टॉपर समेत गिरिडीह की दो खबरें

 
Tisri (Giridih) : शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो कर दिया गया. जिसमें तिसरी प्रखंड के चंदौरी बरमसिया उच्च विद्यालय का छात्र राहुल कुमार 473 अंक लाकर प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं बरहमसिया उच्च विद्यालय की ही रिया कुमारी ने 470 अंक लाकर द्वितीय और अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी की छात्रा तनवी सिंह ने 465 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावे माही सिंह ने 458, जानवी कुमारी ने 456, आरती कुमारी 456, मनीष कुमार 453, शुभंकर कुमार 453, तृप्ति कुमारी 451 और सीता कुमारी ने 449 अंक लाकर प्रखंड स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है. बताया जाता है कि प्रखंड टॉप करने वाले राहुल कुमार के पिता एक प्रवासी मजदूर हैं और उनकी माता एक गृहणी है. उनके पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं. वहीं बेटे की मेहनत और लगन से हासिल परिणाम से उनके परिवार समेत पूरे गांव में हर्ष का माहौल है. वहीं प्रखंड स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं के परिवार में भी खुशी का माहौल है.

गिरिडीह : मैट्रिक परीक्षा में रघुनंदन व अमित बने प्रोजेक्ट हाई स्कूल के टॉपर

Ganwa (Giridih) : गावां के प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा के रघुनंदन कुमार व अमित कुमार मैट्रिक परीक्षा में 93.40 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने हैं. वहीं अवनीश कुमार स्कूल के सेकेंड टॉपर बने हैं. प्लस टू हाई स्कूल गावां के लव पांडेय ने 92 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है. प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गावां की सुहानी कुमारी ने 88.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की. जबकि प्राची कुमारी (86.20 प्रतिशत) सेकेंड टॉपर बनी हैं. विद्यालय के प्राचार्य गोविंद कुमार, ब्रजेश पांडेय व दिनेश सिंह ने रिजल्ट पर संतोष व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/fire-breaks-out-at-ntpc-north-karnapura-power-plant-in-chatra/">चतरा

के NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही