Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : मनचले लड़कों को नंबर देने किया इंकार,तो चलती ट्रेन से मारा धक्का, ग्रामीणों ने युवती को सीएचसी में कराया भर्ती

Advertisement
Advertisement
Chandava : टोरी लोहरदगा रेलखंड के पतराटोली के समीप कुछ लोगों ने एक युवती को बेहोशी की हालत में देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे सीएचसी चंदवा में भर्ती कराया. जहां युवती का इलाज चल रहा है. युवती की पहचान खुशी कुमारी उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है. युवती कुंड मोहल्ला डाल्टनगंज की रहने वाली बतायी जा रही है. पढ़ें - दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-on-charges-of-theft-dalit-was-given-urine-beaten-many-bones-broken/">दरभंगा

: चोरी के आरोप में दलित को पिलाया पेशाब, मारपीट की, टूटी कई हड्डियां
इसे भी पढ़ें - ब्रिटेन">https://lagatar.in/uk-pm-candidate-rishi-sunak-performed-cow-worship-in-london-with-wife-akshata-murthy-video-viral/">ब्रिटेन

के PM Candidate ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन में गौ पूजा की, वीडियो वायरल

नंबर नहीं देने के कारण मारा धक्का 

घायल युवती ने कहा कि डाल्टेनगंज से पलामू एक्सप्रेस पकड़कर टोरी स्टेशन पहुंची थी. टोरी स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस में रांची अपने दीदी के यहां जाने के लिए सवार हुई. गाड़ी के स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद मुझे उल्टी लगने लगी. जिसके कारण मैं गेट के पास बेसिन की ओर जा रही थी. जहां दो तीन लड़के पहले से खड़े थे. जो मुझे देख कर मेरा नाम और मोबाइल नंबर पूछने लगे. जिसपर मैने कहा कि मैं आपलोगों को जानती नहीं हूं तो नंबर क्यों दूं. मेरे ना कहने पर उन लोगों ने मुझे गाड़ी से धक्का दे दिया. जिससे मैं नीचे गिर गयी और बेहोश हो गयी. जब मेरी आंख खुली तो मैं अस्पताल में थी. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-news-of-cm-yogis-osd-dies-in-road-accident-scorpio-collides-with-tree/">यूपी

: सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत की खबर, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पत्नी और ड्राइवर अस्पताल में

युवती खतरे से बाहर 

सीएचसी चंदवा के प्रभारी डॉक्टर नंद कुमार पांडे ने कहा कि युवती खतरे से बाहर है. आरपीएफ एवं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. इसे भी पढ़ें - शेखपुरा">https://lagatar.in/sheikhpura-a-cache-of-weapons-recovered-from-the-house-of-jdu-leader-also-seized-rs-4-lakh/">शेखपुरा

: जेडीयू नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, 4 लाख रुपये भी किये जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही