Search

 
 
 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव : SC में आज अहम सुनवाई से पहले नवनियुक्त मेयर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

 
Chandigarh :  चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली से जुड़े मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. लेकिन सुनवाई से पहले नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों की मानें तो मनोज सोनकर ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान और बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

कांग्रेस और आप ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

दरअसल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और सोनकर को हटाने की मांग कर रहे थे. इसके बाद रविवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों नेहा मुसावट, गुरचरण काला और पूनम देवी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. तीन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद 35 सदस्यीय सदन में बीजेपी के पार्षदों की संख्या 17 हो गयी है. साथ ही पार्टी के पास चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर का भी एक वोट है. शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद ने भी बीजेपी का समर्थन किया था. इस तरह बीजेपी के पास कुल 19 वोट हैं. 19 वोट के साथ बिजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही