Search

 
 
 

चांडिल : देश में शत-प्रतिशत तानाशाह, अधिकारों का हो रहा हनन : सुबोधकांत

 
Chandil (Dilip Kumar) : देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि शत-प्रतिशत तानाशाह का शासन चल रहा है. आपातकाल के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ था. लोगों के हक और अधिकारों का हनन हो रहा है. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहीं. उन्होंने कहा कि लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कहीं बातें अक्षरश: सही साबित हो गई. सरहुल पर्व में शामिल होने चांडिल पहुंचे सुबोधकांत सहाय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि देश के सत्ताधारी दल के नेता सदन की कार्रवाई नहीं चलने दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-demand-construction-of-culvert-between-dhalbhumgarh-bend-road/">चाकुलिया

: ग्रामीणों ने की धालभूमगढ़-बेंद सड़क के बीच पुलिया निर्माण की मांग

आपातकाल से भी बुरा दौर

राहुल गांधी ने स्पीकर से सदन में बोलने के लिए समय मांगा था. लेकिन राहुल गांधी को सदन में सच्चाई बोलने का मौका तक नहीं दिया गया. गुजरात के सूरत कोर्ट ने इसी बीच फैसला सुनाया और अपील के लिए 30 दिनों का समय दिया. कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन सरकार ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता ही खत्म कर दी. उन्होंने कहा कि आपातकाल से भी बुरा दौर देश में चल रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकारी तंत्रों के सहयोग से लोगों को परेशान किया जा रहा है. झूठे मामलों में सलाखों के पीछे डाला जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही