Chandil (Dilip Kumar) : सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाफल शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. इस वर्ष का परीक्षाफल उत्साह वर्धक रहा. चांडिल के हुमिद स्थित डीएमपीएस स्कूल का दसवीं व बारहवीं का परीक्षाफल भी उत्साहवर्धक रहा. यहां बारहवीं का परीक्षाफल 98.28 प्रतिशत और दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा. परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. वहीं बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताया है. स्कूल के बारहवीं की छात्रा रिमझिम जलान ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनी. वहीं दसवीं में मौसमी महतो ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है और स्कूल टॉपर बनी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-all-three-toppers-of-gayatri-shiksha-niketan-want-to-become-doctors/">आदित्यपुर
: गायत्री शिक्षा निकेतन की तीनों टॉपर बनना चाहती हैं डॉक्टर
: गायत्री शिक्षा निकेतन की तीनों टॉपर बनना चाहती हैं डॉक्टर
Leave a Comment