Search

 
 
 

चांडिल : दिवंगत अनिल गोप की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि, लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह शहीद चौक एवं चौड़ा में मंगलवार को भाजपा नेता सह फुटबॉलर रहे चौड़ा गांव निवासी दिवंगत अनिल गोप की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर भाजपा और आजसू पार्टी के नेताओं के साथ उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. तिरूलडीह चौक में स्थापित दिवंगत अनिल गोप की मूर्ति और उनके पैतृक गांव चौड़ा में शहीद बेदी पर आम व खास लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खेल और समाज के प्रति उनके लगन और समर्पित कार्यो को याद किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teej-festival-celebrated-amidst-colorful-programs-at-nit-club-house/">आदित्यपुर

: एनआईटी क्लब हाउस में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना तीज महोत्सव

असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर की थी हत्या

दिवंगत अनिल गोप भाजपा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ एक अच्छे फुटबॉलर और समाजसेवी थे. सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे. असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या 22 अगस्त 2014 की सुबह गोली मारकर कर दी थी. मंगलवार को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक दिवंगत साधु चरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, आजसू पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो, सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, दिवंगत अनिल गोप के पुत्र दीपक गोप, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, आजसू जिला प्रवक्ता सिमंत महतो, भाजपा कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, अजित सिंह मुंडा, नारायण महतो, नंददुलाल महतो, सनातन प्रामाणिक, बुद्धदेव बनर्जी, आकाश प्रामाणिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही