Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के सोड़ो गांव में बिजली तार की चपेट में आने से तीन पशु (बैल) की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों बैल घास चर रहे थे. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिर गया. इसकी चपेट में आकर तीनों पशु घटनास्थल पर ही मर गए. मरने वाले बैलों में एक सोड़ो निवासी छुटु कालिंदी और दो बैल घनश्याम कालिंदी का है. बताया जा रहा है कि बैलों का अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है. बिजली विभाग द्वारा मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया. इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड के उप प्रमुख नेका साव और सोड़ो पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-poles-of-11-thousand-volts-fell-near-barajamda-market-power-supply-disrupted/">नोवामुंडी
: बड़ाजामदा बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के दो खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
: बड़ाजामदा बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के दो खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
: बड़ाजामदा बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के दो खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के लोग बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली तार की चपेट में आकर बैलों के मरने की यह पहली घटना नहीं है. क्षेत्र में लगातार मवेशियों का जान झुलते तार के गिरने से जा रही है. करीब 20 दिन पूर्व कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा व रूपडू गांव में भी बिजली तार के टूटकर गिरने से दो बैलों की जान जा चुकी है. इसके पूर्व ईचागढ़ के रघुनाथपुर में एक व्यक्ति की मृत्यु बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी. इसके अलावा पिलीद, सितु, डुमरा सहित अन्य गांवों में बिजली तार की चपेट में आने से मवेशियों का जान जा चुकी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-poles-of-11-thousand-volts-fell-near-barajamda-market-power-supply-disrupted/">नोवामुंडी: बड़ाजामदा बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के दो खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
Leave a Comment