Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : खुदीराम बोस का 117वां शहादत दिवस मनाया गया

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक पर रविवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के बैनर तले देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का 117वां शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सभा का आयोजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. सबसे पहले शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने माल्यार्पण किया. इसके बाद सचिव आशुदेव महतो, रूदिया पंचायत के मुखिया सुबोधनी माहली, समाजसेवी नीलरतन खां समेत अन्य लोगों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के संरक्षक ज्योति लाल माहली ने कहा कि वर्तमान समय में खुदीराम बोस के विचारों को गांव और शहर में सभी छात्रों ौर नौजवानों के बीच पहुंचाना जरूरी है. खुदीराम जैसे महान युवा को मात्र 17 साल की उम्र में अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी. देश के वीर शहीद सभी महापुरुष चाहते थे कि आजाद भारत में शोषण व जुल्म न हो, शिक्षा, स्वस्थ्य सभी को मुफ्त में मिले, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया है. कार्यक्रम में स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव आशुदेव महतो, सदस्य अनंत महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-man-crossing-railway-track-dies-after-being-hit-by-train/">Goilkera

: रेलवे ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

सम्मानपूर्वक मूर्ति स्थापित करे प्रशासन : समिति

खुदीराम बोस का 117वां शहादत दिवस के अवसर पर शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति ने प्रशासन से चौक पर उनकी प्रतिमा सम्मानपूर्वक स्थापित करने की मांग की है. समिति ने बताया कि पांच साल पहले 2019 में खुदीराम बोस की शहादत दिवस के दिन खुदीराम बोस चौक पर स्मारक समिति की ओर से प्रशासन और अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर मूर्ति स्थापना व उद्घाटन किया गया था. उसी दिन प्रशासन ने मूर्ति को उखाड़ कर जब्त कर उनका अपमान किया था. इस घटना की खुदीराम बोस स्मारक समिति कड़ी निंदा करती है. घटना के पांच वर्ष बीत गए, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्मारक समिति मांग करती है कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए सम्मान पूर्वक उसी स्थान पर खुदीराम बोस की मूर्ति स्थापित की जाए. सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो मजबूरन खुदीराम बोस स्मारक समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इस अवसर पर गीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन अनंत महतो ने किया. कार्यक्रम में भुजंग मछुआ, हाराधन महतो, उदय तंतुबाई, प्रभात महतो, राजा प्रमाणिक समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :   Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-management-guilty-for-the-death-of-pregnant-cows-action-will-be-taken-rajeev-ranjan/">Jamshedpur

: गर्भवती गायों की मौत के लिए प्रबंधन दोषी, होगी कार्रवाई – राजीव रंजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही