Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ सिंह का 118वां शहादत दिवस शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया. भूमिज मुंडा युवा संगठन की ओर से शहीद रघुनाथ सिंह का शहादत दिवस के अनावार पर चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चालकबेड़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इसके पूर्व भुमिज समाज के लाया द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED
ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया इसके बाद शहादत दिवस पर उपस्थित लोगों ने शहीद रघुनाथ सिंह की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति कृतज्ञता जताया. मौके पर रवींद्र सिंह सरदार ने कहा कि रघुनाथ सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे. वर्तमान समय में उनके दिखाए मार्ग पर समाज को चलने की जरूरत है. मौके पर जयनाथ सरदार, रसोराज सरदार, जयसिंह सरदार, सुषेन सिंह सरदार, चंदन सिंह मुंडा, कालीपदो सरदार, बबलू मनकी, कृष्टों सरदार, घासीराम सरदार समेत भुमिज मुंडा समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]