Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विसंतगि दूर कर फिर से जारी किया गया 11वीं का रिजल्ट

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से झारखंड प्रदेश में 11वीं की परीक्षा के परिणाम में विसंगति का विरोध किया था. इसके बाद जैक प्रबंधक ने रिजल्ट में सुधार करते हुए जितने भी विद्यार्थी का रिजल्ट खराब हुआ था उसमें सुधार कर जारी किया. यह छात्र आंदोलन की जीत है. छात्र नेताओं और छात्रों के संघर्ष का परिणाम है कि जैक अध्यक्ष ने आंदोलन के दबाव में परीक्षा परिणाम में सुधार किया. उक्त बातें एआईडीएसओ सरायकेला-खरसावां जिला सचिव प्रभात कुमार महतो ने कही. उन्होंने कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट थे, जिसके बाद आंदोलन शुरू किया गया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-efforts-of-mp-geeta-koda-deep-boring-was-done-in-kochra/">चाईबासा

: सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से कोचड़ा में हुआ डीप बोरिंग

नौ दिनों से जेल में बंद है छात्र

सरायकेला-खरसावां जिला सचिव प्रभात कुमार महतो ने बताया कि 17 जून को एकेडमिक काउंसिल के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया. परिणाम नहीं मिलने पर एआईडीएसओ छात्र संगठन 19 जून को फिर से जुटा और धरना प्रदर्शन जारी रखा. इसी दौरान एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो से एआईडीएसओ के प्रतिनिधि से मिले. मुलाकात के दौरान बात नहीं बनी. इसके बाद चेयरमैन के आदेश से पुलिस प्रशासन को बुलाकर लाठीचार्ज किया गया. संगठन के रांची जिला अध्यक्ष श्यामल मांझी, जिला सचिव खुशबू कुमारी व जिला कोषाध्यक्ष जूलियस फूचिक सहित कुछ छात्राओं को गिरफ्तार कर थाना ले गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inflation-at-peak-in-bjp-government-everything-became-expensive-gunjan-singh/">चाईबासा

: भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर, हर चीज हुई महंगी : गुंजन सिंह

छात्रों को अविलंब रिहा करने की मांग

19 जून की रात थाना में रखने के बाद 20 जून को छात्र और छात्र नेताओं को सरकारी कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने के झूठे आरोप में गैर जमानती धारा लगाकर जेल भेज दिया गया.  बीते नौ दिनों से छात्र और छात्र नेता रांची स्थित बिरसा मुंडा कारावास में हैं. इसके बाद भी आंदोलन से एआईडीएसओ छात्र संगठन पीछे नहीं हटा. उन्होंने कहा कि संगठन राज्य सरकार से मांग करती है कि बिरसा मुंडा कारावास में बंद छात्र नेताओं को अविलंब रिहा करें और मुकदमा को वापस ले. साथ ही लोकतांत्रिक छात्र आंदोलन में पुलिस हस्तक्षेप पर भी कड़ा विरोध जताया गया. इसे भी पढ़ें :बड़कागांव">https://lagatar.in/barkagaon-youth-arrested-for-waving-arms-seized-desi-katta/">बड़कागांव

: हथियार लहराता युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही