Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत सिरका के नारगाटांड फुटबॉल मैदान में शिक्षाविद सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं जयंती मनाई गई. अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति व आदिवासी भूमिज मुंडा सरना समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जयराम सिंह सरदार, हरेकृष्ण सिंह सरदार, निरंजन सिंह, दिगंबर सिंह सरदार, अरुण सिंह आदि ने मारांग गोमके को श्रद्धांजलि अर्पित किया. सभी ने जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेता दलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
: सड़क पर उतरे ‘यमराज’ ने वाहन चालकों से की नियमों के पालन की अपील [wpse_comments_template]
सबसे पहले उठाई थी अलग राज्य की मांग
मारांग गोमके की जयंती के अवसर पर सबसे पहले जाहेरथान में पूजा-अर्चना की गई और समाज का झंडात्तोलन किया गया. मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वे अलग झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के रूप में ख्याति प्राप्त है. आदिवासी महासभा का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सबसे पहले अलग झारखंड राज्य की मांग की थी. उन्होंने संविधान सभा में बेहद वाकपटुता से देश की आदिवासियों के बारे में सकारात्मक ढंग से अपनी बात रखी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-yamraj-came-on-the-road-and-appealed-to-the-drivers-to-follow-the-rules/">Jamshedpur: सड़क पर उतरे ‘यमराज’ ने वाहन चालकों से की नियमों के पालन की अपील [wpse_comments_template]
Leave a Comment