Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अनुमंडल के 1347 बच्चे होंगे शामिल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू से इस वर्ष कुल एक हजार 347 बच्चें नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें चांडिल के 370, ईचागढ़ के 411, नीमडीह के 337 और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र से 229 परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है. इनमें चांडिल प्रखंड क्षेत्र में दो और ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए हैं. विदित हो कि 29 अप्रैल को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा होनी है. परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalite-mochu-with-a-prize-of-15-lakhs-is-roaming-in-the-forests-of-lipunga-with-his-squad/">किरीबुरु

: 15 लाख का इनामी नक्सली मोछू अपने दस्ते के साथ लिपुंगा के जंगलों में घूम रहा

इन स्कूलों में होगी परीक्षा

चांडिल में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर चांडिल प्रखंड के 370 बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे. वहीं मध्य विद्यालय चौका में बनाए गए परीक्षाकेंद्र पर ईचागढ़ प्रखंड के 171 परीक्षार्थी परीक्षा लिखेंगे. ईचागढ़ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा परीक्षा केंद्र पर ईचागढ़ प्रखंड के 240 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. नीमडीह प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल रघुनाथपुर परीक्षाकेंद्र में नीमडीह प्रखंड के 337 परीक्षार्थी और कुकड़ू प्रखंड के राज्यकृत उच्च विद्यालय तिरुलडीह में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कुकड़ू प्रखंड के 229 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा शनिवार 29 अप्रैल को 10.45 से शुरू होकर 1.30 बजे तक चलेगी. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-with-the-efforts-of-the-mp-a-new-transformer-was-installed-in-dhansari-village/">मझगांव

: सांसद के प्रयास से धनसारी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

वीक्षकों को देना होगा शपथ पत्र

परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों के साथ सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षार्थियों के जरूरत की सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है. परीक्षार्थियों के लिए पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष वीक्षकों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके परीक्षाकेंद्र पर उनके अपने परिवार या सगे-संबंधियों के बच्चे परीक्षा नहीं लिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-students-of-rd-tata-nttf-selected-in-infinity-learn-and-omnest-technology/">जमशेदपुर

: आरडी टाटा एनटीटीएफ के चार विद्यार्थियों का इंफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी में चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही