Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 135वां जन्मोत्सव 12 मार्च को

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के सिदडीह स्थित सत्संग केंद्र में 12 मार्च को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 135वां जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के अलावा दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल होंगे. यह जानकारी श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक रंजीत प्रमाणिक ने दी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी अनुयायी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-hari-naam-sankirtan-ends-with-dadhi-festival-in-jharia-village/">बहरागोड़ा

: झरिया गांव में दधि महोत्सव के साथ हरि नाम संकीर्तन का समापन

ऐसे होगा मांगलिक अनुष्ठान

एक दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में प्रभाती व उषा कीर्तन से अनुष्ठान का शुभारंभ होगा. इसके बाद सुबह 5:54 बजे समवेत् विनती और अमीय ग्रंथादि का पाठ किया जाएगा. 8:30 बजे श्रीश्री ठाकुर भोग निवेदन किया जाएगा, 10 बजे संगीतांजली और भक्तिगीत का आयोजन होगा. दिन के 11 से एक बजे तक साधारण सभा होगी. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा. दिन के दो से तीन बजे तक मातृ सम्मेलन होगा. 3:30 बजे संगीतांजली व भजन-कीर्तन होगा. 4:30 बजे से दीक्षा पत्र का कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि 5:56 बजे समवेत् संध्याकालीन प्रार्थना और अमीय ग्रंथादि का पाठ किया जाएगा. इसके बाद सत्संग समाप्ति की घोषणा की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही