Search

 
 
 

चांडिल : नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 142 मरीजों का हुआ इलाज, दी गई दवा

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर ब्लॉक रोड में स्थित गणेश मेडिकल में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन मेडिकल हॉल के संचालक डॉ. चंद्रमोहन गोराई ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया. रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में न्यूरो सर्जन डॉ. बॉब दरिपा द्वारा न्यूरो से संबंधित रोगी व डॉ. चंद्रमोहन गोराई ने विभिन्न बीमारी से ग्रसित मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरत के मुताबिक दवा दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-seven-beneficiaries-got-milch-cow-under-chief-ministers-livestock-development-scheme/">बहरागोड़ा

: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सात लाभुकों को मिली दुधारू गाय

सेवा ही परम धर्म है - आयोजक

इस संबंध में आयोजक डॉ. चंद्रमोहन गोराई ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है. गरीबों का नि:शुल्क व निःस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से ही जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 142 रोगियों की जांच की गई. मरीजों को जरूरत के मुताबिक दवा भी दी गई. शिविर में इप्का दवा कंपनी, डॉ. बंक बिहारी महतो, निखिल रंजन सिंह, गणेश मंडल, शिवनाथ गोराई, तरूण महतो, धनंजय मंडल, अक्षय प्रमाणिक, बिरेन महतो आदि का सराहनीय सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही