Search

 
 
 

चांडिल : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में 18 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

 
Dilip Kumar
Chandil (Saraikela-Kharsawan) : मॉडल करियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से डिग्री कॉलेज, खरसावां में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में विभिन्न नियोजकों ने 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया.

कंपनी 8 से 15 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड देगी

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि उक्त मेला में श्री झारखंड सीमेंट प्लांट, सूरज लोजिस्टिक्स, आरएसबी ट्रांसमिशन, एल्डिका टेक एवं युवा शक्ति फाउंडेशन ने अप्रेंटिसशिप के लिए 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 8 से 15 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भुगतान करेगी. साथ ही उन्हें नियमानुसार बस एवं कैंटीन इत्यादि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

यह थे उपस्थित

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिला नियोजनालय नियमित रूप से आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेला, भर्ती शिविर व अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लें और स्थानीय संस्थानों में रोजगार के अवसर पाएं. कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, डिग्री कॉलेज खरसावां के प्राचार्य मुस्ताक अहमद, आईटीआई खरसावां के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी बीरेंद्र उरांव सहित विभिन्न संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-weather-changed-farmers-worried-due-to-rain/">Chandil

: मौसम ने बदला करवट, बारिश से किसान चिंतित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही