Search

 
 
 

चांडिल : 116 गांव युवा विस्थापित संगठन के 18 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम से हुए विस्थापितों का बना 116 गांव युवा विस्थापित संगठन के सदस्य चंद्रप्रकाश शाहदेव को संगठन से निष्कासित करने के विरोध में 18 सदस्यों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दिया है. चांडिल डैम आईबी में मुकुंद महतो की अध्यक्षता में हुई 116 गांव के युवा विस्थापित संगठन की बैठक में संगठन के सदस्यों ने अध्यक्ष भोलानाथ रजक व सचिव शत्रुजीत सिंहदेव के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा अध्यक्ष व सचिव अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं. कई ज्वलंत मुद्दों पर उनका मौन रहना संगठन को नुकसान पहुंचा रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-public-should-take-advantage-of-national-lok-adalat-principal-district-judge/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आमजनों को उठाना चाहिए : प्रधान जिला जज
उनकी मनमानी रवैया से सदस्यों में काफी नाराजगी है. सदस्यों ने कहा चंद्रप्रकाश शाहदेव को निष्कासित करने के पहले उनको नोटिस दिया जाना चाहिए था. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को संगठन की बैठक होगी और संगठन की रूपरेखा व भावी रणनीति तय की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से भैरव बनर्जी, साबिर अंसारी, चंद्रप्रकाश शाहदेव, सुनील महतो समेत कई विस्थापित उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही