Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ऊर्जा मेला में आए 26 मामले, 22 का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड मुख्यालय में रविवार को बिजली विभाग की ओर से ऊर्जा मेला लगाया गया. मेला में कार्यपालक विद्युत अभियंता महेश्वर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, चांडिल अजय कुमार, कनीय विद्युत अभियंता, चांडिल दिवाकर हांसदा आदि उपस्थित थे. रविवार रहने के कारण ऊर्जा मेला में अपेक्षाकृत भीड़ देखने को नहीं मिली. इस दौरान 26 बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कराए. इनमें कनेक्शन, बिल में त्रुटि व अन्य समस्याएं शामिल थी. आवेदनों में से 22 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि अन्य आवेदनों का निष्पादन प्रक्रिया में है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-remained-the-hottest-city-of-the-state-for-two-days/">जमशेदपुर

: दो दिनों से राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा जमशेदपुर  

बकाया बिल का करें भुगतान : कार्यपालक

ऊर्जा मेला में कार्यपालक विद्युत अभियंता महेश्वर कुमार ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को सौ यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. गांव में आवश्यकता अनुसार बिजली का उपयोग करने से सौ यूनिट ही बिजली खपत होगी. ऐसे में लोगों को बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. बिजली की चोरी नहीं कर वैसे लोगों को सरकार के ऐसे योजना का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने बताया कि हर माह प्रखंड स्तर पर ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा. जहां लोग अपनी शिकायत और समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ बिजली बिल का भी भुगतान कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही