Search

 
 
 

चांडिल : ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चांडिल-मुरी रेलखंड पर एदेलडीह स्थित रेलवे लाइन पर शनिवार को पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की. मृतक युवक की पहचान खोखरो निवासी 26 वर्षीय मंटु महतो के रूप में किया गया. वह जमशेदपुर में रहकर वाहन चलाता था. तिरूलडीह थाना की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना पहले रेलवे पुलिस को मिली थी. रेलवे पुलिस ने तिरुलडीह थाना को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-welcome-to-army-personnel-who-reached-the-village-after-retirement/">तांतनगर

: सेवानिवृत्ति के बाद गांव पहुंचे सेना के जवान का स्वागत

जल्द लौटने की बात कहकर निकला था युवक

तिरुलडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक शुक्रवार की शाम जल्द घर वापस लौटने की बात कहकर निकला था. इसके बाद रात भर वह घर नहीं लौटा और सुबह उसकी मृत्यु की खबर आई. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया कि वह जमशेदपुर में रहकर वाहन चलाता था. किसी के साथ उसका विवाद नहीं था. मृतक शादीशुदा भी नहीं था. आखिर उसने आत्महत्या क्यों किया. अगर उसकी मृत्यु दुर्घटनावश हुई है तो रात के वक्त उस सुनसान इलाके में वह क्यों गया था. बहरहाल पुलिस पोष्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही है. वैसे पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-class-ix-student-of-adivasi-plus-two-high-school-died-during-treatment/">जमशेदपुर

: आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही