Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शिविर में पहले दिन चांडिल में आए 325 आवदेन, 102 का हुआ निष्पादन

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल प्रखंड के तामुलिया पंचायत के रूगडी स्थित तहसील कचहरी प्रागंण में बुधवार को आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले दिन चांडिल प्रखंड के तामुलिया पंचायत में 325 आवेदन आए. शिविर के दौरान इनमें से 102 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया. वहीं 223 आवेदनों को निष्पादन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पहले दिन आयोजित शिविर में कुल 350 लाभुग लाभांवित हुए. बाल विकास विभाग की ओर से दो लाभुक काे गोद भराई योजना अंतर्गत पौष्टिक आहार दिया गया. वहीं दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया. तामोलिया पंचायत में पहले दिन आयोजित शिविर में विधायक सविता महतो, चांडिल पूर्वी के जिला परिषद सदस्य, पंचायत की मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-your-plan-your-government-your-door-program-in-the-high-school-ground/">आनंदपुर

: हाई स्कूल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

इन्हें मिला योजना का लाभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chandil-Apke-Dwar-1-1.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> शिविर में जांचोपरांत तीन लाभुकों का मनरेगा अंतर्गत नया जॉब कार्ड बनाया गया. लाभुकों में डोबों गांव की रहने वाली विल्ली देवी, आरती देवी और कालोमनी महतो शामिल हैं. सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना के लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया गया. इनमें वृद्धा पेंशन अंतर्गत सात लाभुक गौरी के हंसराज सिंह, पुड़ीसिली के कालीपद सिंह सरदार, तामुलिया के लवकी भूमिज, गिरचा प्रसाद, आयजूत डुंगडुंग, गणेश उरांव व बुधनी देवी शामिल हैं. वहीं विधवा पेंशन अंतर्गत 12 लाभूक और विकलांग पेंशन के तहत तीन लाभूकों का आवेदन स्वीकृत किया गया. शिविर में फूलो झानो आशिर्वाद योजना अंतर्गत तामुलिया गांव के स्वयं सहायता समूह से जुड़े दो लाभूक प्रथमी महतो और काजल मार्डी को बिना ब्याज के प्रति लाभूक दस हजार रुपये का चेक दिया गया. इसके साथ ही शिविर में कृषि विभाग की ओर से बेहुला देवी, उमा माहलीसुनिता देवी को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-youth-shot-dead-angry-people-blocked-the-road/">गढ़वा

: युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मुख्य उद्देश्य योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित करना : विधायक

शिविर में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि राज्य सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित करना है. सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम विकास की नई ऊर्जा का संचार करती है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने कई कार्यों को लेकर प्रखंड, अंचल व जिला कार्यालय जाना पड़ता है. सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको आपके द्वार पर मिले व समस्याओं का समाधान ससमय संभव हो इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को लाभ दिया जाय. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-vocational-skill-training-being-given-to-empower-women/">गालूडीह

: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण

शिविर में आए अधिकांश मामले रह गए लंबित

विभाग / योजना का नाम - प्राप्त आवेदन - निष्पादित आवेदन - लाभुकों की संख्या आपूर्ति - 40 - 40 - 65 सामाजिक सुरक्षा, पेंशन - 20 - 20 - 20 मनरेगा - 07 - 03 - 07 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण - 145 - 000 - 45 पशुपालन - 03 - 00 - 03 पेयजल एवं स्वच्छता विभाग - 02 - 00 - 02 कृषि विभाग - 04 - 03 - 04 किसान क्रेडिट कार्ड / धान अधिप्राप्ति - 04 - 03 - 04 स्वास्थ्य विभाग - 01 - 01 - 01 ई- श्रम - 03 - 03 - 03 अंचल से संबंधित कार्य यथा दाखिल-खारिज, भू-मापी - 01 - 00 - 01 आय / जाति / आवासीय - 44 - 30 - 44 समाज कल्याण - 52 - 00 - 52 जेएसएलपीएस - 02 - 02 - 02 उर्जा विभाग - 01 - 00 - 01 कुल - 325 - 102 - 350 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही