Search

 
 
 

Chandil : भर्ती शिविर में 36 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला नियोजनालय के परिसर में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय भर्ती शिविर में पीडीआई इंस्पेक्टर व तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 36 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि भर्ती शिविर में रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने पीडीआई इंस्पेक्टर, तकनीशियन, ट्रेनी व बीमा सखी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया. इस दौरान कुल 36 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. जिसकी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है. उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें. भर्ती शिविर में वाईपी एमसीसी रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार व अन्य कर्मी व नियोजकों के एचआर मैनेजर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-poppy-opium-cultivation-on-three-acres-of-land-destroyed-by-running-a-tractor/">Chandil

: ट्रैक्टर चलवाकर की गई तीन एकड़ भूमि पर पोस्ता-अफीम की खेती नष्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही