Search

Chandil  : खनन विभाग की छापामारी में ईचागढ़ से 40 हजार सीएफटी बालू जब्त

Chandil (Dilip Kumar) :  जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिला खनन विभाग जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. बुधवार को जिला खनन विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में छापामारी की. अलग-अलग स्थानों में छापामारी कर कुल 40 हजार सीएफटी बालू का अवैध भंडारण जब्त किया गया है. जब्त बालू ईचागढ़ थाना को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं जमीन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है. जमीन मालिक के खिलाफ भी खनन विभाग मामला दर्ज कराएगा. खनन विभाग द्वारा बालू का अवैध भंडारण जब्त किए जाने के बाद ईचागढ़ के प्रबुद्धजनों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण किए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं मिलती है, जबकि पुलिस का चौकीदार अमूमन हर गांव में है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-pure-drinking-water-getting-wasted-due-to-bursting-of-water-pipe-in-chhotanagara/">Kiriburu

  : छोटानागरा में पानी का पाइप फटने से बर्बाद हो रहा शुद्ध पेयजल
जानकारी के अनुसार जिला खनन विभाग के निरीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बालू के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रूगड़ी में 20 हजार सीएफटी बालू का अवैध भंडारण मिला. पुरानडीह में छापामारी में भी 20 हजार बालू का अवैध भंडारण मिला. बालू के अवैध भंडारण को जब्त करने के बाद खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा के लिए इसे ईचागढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया. खनन विभाग के अनुसार बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-member-of-scheduled-caste-commission-inspected-the-school/">Chaibasa

: अजजा आयोग की सदस्य ने किया स्कूल का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//