Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर वसूले जा रहे थे 50 रुपए, एआईडीएसओ ने किया विरोध

Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में विद्यार्थियों से बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर 50 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है. विद्यार्थियों से अवैध वसूली के खिलाफ गुरुवार को एआईडीएसओ सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी ने कालेज में विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/shilpa-shettys-mother-hospitalized-actress-shared-the-information/">शिल्पा

शेट्टी की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

वसूली गई राशि वापस करने की मांग 

कॉलेज कैंपस मे प्रदर्शन कर एआईडीएसओ ने प्राचार्य डॉ. सरोज कुमार कैबर्त से मांग किया कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर की जा रही अवैध वसूली बंद की जाए और जिन विद्यार्थियों से राशि की वसूली की गई है उसे वापस किया जाए. एआईडीएसओ ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो छात्र संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन मे एआईडीएसओ के जिला सचिव बिशेश्वर महतो, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, राहुल महतो, राजा प्रमाणिक, चेतन सिंह, राजा पोद्दार, दीपक महतो, गोकुल, मधुसूदन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही