Search

 
 
 

चांडिल : श्याम मंदिर में जलेंगे घी के 501 दीये, होगा भजन-कीर्तन

 
Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन चांडिल स्थित श्याम मंदिर को देशी घी के 501 दीयाें से रौशन किया जाएगा. दीपों से मंदिर को जगमग करने के साथ मंदिर में भजन-कीर्तन किया जाएगा. इसकी जानकारी श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर मंदिर में कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में सर्वसम्मति से इका निर्णय लिया गया. बैठक के पूर्व मंदिर परिसर में एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-santhal-pargana-team-won-lakhtakia-football-competition/">चांडिल

: संथाल परगाना की टीम ने जीता लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता

दीपक जलाकर मनाएं उत्सव

संजय चौधरी ने कहा कि पिछले 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य और विशाल मंदिर बन कर तैयार हो गया हैं, इसका लोकार्पण 22 जनवरी को होना है. ये सनातन धर्मावलंबियों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने लाेगों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में कम से कम 11 दीपक जलाकर राम मंदिर लोकार्पण का साक्षी बनने की अपील की. एकादशी के अवसर पर भजन गायक रवि शर्मा, सुभाष शर्मा व नेका पाल ने कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए. बैठक में दुर्गा चौधरी, चंदन रूंगटा, रोहित चौधरी, परमानंद पसारी, पवन शर्मा, मोंटी चौधरी, हरीश सुलतानिया सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही