Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के चिपड़ी गांव से 540 किलो डोडा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान ईचागढ़ थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ईचागढ़ थानांतर्गत चिपड़ी गांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा और सशस्त्र बल ने अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान चिपड़ी गांव के रहने वाले मंगल चंद्र गोराई के घर से करीब 540 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया. पुलिस ने डोडा को जब्त कर कारोबारी मंगल चंद्र गोराई को गिरफ्तार कर लिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Doda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-bhadra-amavasya-festival-at-rani-sati-temple-from-thursday/">चाकुलिया

: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव गुरुवार से

क्षेत्र में बढ़ रहा है नशे का कारोबार

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आए दिन पुलिस अफीम-डोडा के कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करती रहती है. इसके साथ ही पुलिस अफीम, डोडा, ब्राउन शुगर आदि को जब्त करने में सफलता हासिल करती रही है. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिपड़ी गांव से बड़ी मात्रा में डोडा बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हालांकि इस छापामारी से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगने की संभावना है. एसडीपीओ ने बताया कि सरायकेला-खरसावां पुलिस का नशामुक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही