Search

 
 
 

चांडिल : धुनाबुरू में मना 73वां वन महोत्सव, 25 हेक्टयेर वनक्षेत्र में लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला वन प्रमंडल के चांडिल वन प्रक्षेत्र अंतर्गत धुनाबुरू में रविवार को 73वां वन महोत्सव मनाया गया. इस दौरान चांडिल वन क्षेत्र के धुनाबुरू में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे. कर्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित थीं. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर व पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. धुनाबुरू के 25 हेक्टयेर भूखंड में आम, कटहल, जामुन, अमरुद, इमली के अलावा कई फलदार और जलावन के लिए काष्ठ प्रजाती के 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम का आयोजन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया था.
[caption id="attachment_367572" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chandil-Dunaburu-Plantation-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूली छात्रा को पठन-पाठन सामग्री देती विधायक.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-decision-to-gherao-the-housing-board-for-the-demand-for-allotment-on-lease/">आदित्यपुर

: लीज पर आवंटन की मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड का घेराव करने का निर्षय

पौधारोपण के बाद इनका संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक

मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि पौधरोपण के साथ इनका संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है तभी ये पौधे वृक्ष बनेंगे. इसके लिए ग्रामीणों को सजग रहने की आवश्यकता है. विभाग के अलावा ग्रामीणों को भी लगाए गए पौधों को बचाकर उसे वृक्ष बनाने में अपना सार्थक सहयोग देना होगा. विधायक ने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी वातावरण शुद्ध रहेगा. वन विभाग पौधरोपण कर ही सिर्फ अपने दायित्व का इतिश्री न करे, बल्कि इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाए. गांव की वन सुरक्षा समिति के साथ विभाग समन्वय स्थापित कर पौधों को जीवित रखे. एक भी पौधा न मरे यह सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने कहा जंगलों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए वन विभाग वन क्षेत्र के निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करे तो इसके बेहतर परिणाम आएंगे.

60 हजार पौधे लगाए जाएंगे

वन महोत्सव में सरायकेला-खरसावां के वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने कहा कि ग्रामीणों से बात कर उनके सुविधानुसार फलदार और आवश्यकता वाले पौधे लगाए जाएंगे. करीब दस दिनों तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान चांडिल वन क्षेत्र में 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे. वन विभाग के साथ ग्रामीणों को भी लगाए गए पौधों को बड़ा करने में अपना योगदान देना होगा ताकि भविष्य में लोगों की आवश्यकता पूरी हो सके. उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने से आने वाले समय में जहां लोगों को वनोत्पाद से आर्थिक लाभ मिलेगा. वहीं ग्रामीणों को मौसम आधारित फल अपने गांव में ही मिलेंगे.

बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरीत

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची विधायक समेत अन्य अतिथियों का छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने अभिनंदन किया. स्कूली बच्चों ने अतिथियों के लिए स्वागत में गीत भी गाए. वन विभाग की ओर से सभी अतिथियों का सफेद चंदन का पौधा देकर स्वागत किया गया. वन महोत्सव के दौरान वन विभाग की ओर से बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. वन महोत्सव को चांडिल के अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ट, मुखिया सुकलाल मुर्मू, उपमुखिया मुकेश महतो, पंचायत समिति सदस्य समेत कई लोगों ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार ने दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही