Search

Chandil: व्हील चेयर से मतदान करने पहुंचीं 92 वर्षीय वयोवृद्ध चूड़ामणि

Dilip Kumar
Chandil (Seraikela) : ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड में 92 साल की वयोवृद्ध का उत्साह देखकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. देवलटांड के मतदान केंद्र संख्या 73 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिवंगत गोविंद माझी की पत्नी 92 साल की वयोवृद्ध पत्नी चुड़ामणि माझी बुधवार को मतदान करने पहुंची. स्वयंसेवकों ने उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया और वोट डालने के बाद उन्हें वापस घर तक छोड़ा.

बच्चों के उज्‍ज्‍वल भविष्य के लिए किया मतदान: चुड़ामणि

इस बीच मतदाता चुड़ामणि माझी ने कहा कि वे राज्य और देश की व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए मतदान करने पहुंचीं. अपने और गांव के बच्चों का भविष्य उज्‍ज्‍वल हो, उनके लिए सही नीति व नियम बने इसके लिए मतदान करने पहुंची. वहीं ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक जारी है. मताधिकार के लिए लोगों का हुजुम मतदान केंद्रों में पहुंच रहा है. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन बजे तक 67.39 प्रतिशत मतदान हो चुका था. मतदान केंद्रों में दिनभर मतदाताओं की कतार लगी रही.

साफ नहीं दिख रहे थे चुनाव चिन्ह

इस बार ईवीएम में प्रत्याशियों की फोटो और चुनाव चिन्ह ब्लैक एडं व्हाइट रहने के कारण वृद्ध मतदाताओं को थोड़ी परेशानी हुई. लोग मतदान करने के दौरान सही निशान और फोटो देखने के लिए कुछ समय ले रहे थे. मतदाताओं ने बताया कि प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह ईवीएम में धुंधला दिखाई दे रहा था. ऐसे में वृद्ध मतदाताओं को वोटिंग करने में दिक्कत हुई.

दिन भर मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे प्रत्‍याशी

मतदान के दिन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी दिन भर विभिन्न मतदान केंद्रों को दौरा करते रहे. विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान की जानकारी लेने लगे. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से वोटरों को घर से मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद कर रहे थे. सभी स्वयंसेवक के रूप में जरूरतमंद मतदाताओं की सेवा में जुटे रहे. मतदान के दिन से ही प्रत्याशियों ने अपना आकलन करना शुरू कर दिया है. वहीं कार्यकर्ता भी गुणा-भाग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-nitish-touched-pms-feet-in-a-public-meeting-modi-was-stunned-video-went-viral/">सीएम

नीतीश ने भरी सभा में पीएम के ‘छुए’ पैर, हतप्रभ हुए मोदी, वीडियो वायरल…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp