Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत
सोडो पंचायत क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेज
तिरुलडीह में शनिवार को दिवंगत डोमन सिंह मुंडा की
9वीं पुण्यतिथि मनाई
गई. इंटर कॉलेज
तिरुलडीह में प्राचार्य
उपेन चंद्र महतो की अध्यक्षता में कॉलेज के
जमीनदाता दिवंगत डोमन सिंह मुंडा की श्रद्धांजलि सभा में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह,
ईचागढ के अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो भी शामिल
हुए. अतिथियों ने कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ दिवंगत डोमन सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
किया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sdpo-inspected-radhanagar-police-station/">साहिबगंज
: एसडीपीओ ने राधानगर थाना का किया निरीक्षण दिवंगत डोमन सिंह मुंडा को था शिक्षा से विशेष लगाव
इस अवसर पर चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा कि जब वे
ईचागढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे, तब देखते थे कि दिवंगत डोमन सिंह मुंडा शिक्षक होने के साथ-साथ
सामाज के हर कार्य में बढ़-चढ़कर शामिल
होतेते थे. समाज को एक सूत्र में बांध कर रखते
थे. उन्हें शिक्षा से विशेष लगाव
था. उन्होंने कहा कि आज की तिथि में कोई एक इंच भी जमीन कहीं किसी को नहीं देता
है. लेकिन दिवंगत डोमन सिंह
मुंडज्ञ ने इंटर कॉलेज
तिरुलडीह के निर्माण के लिए सात एकड़ जमीन दान
दिया. ताकि इस क्षेत्र के
बच्चें शिक्षा ग्रहण कर आगे
बढ़ सके. उन्होंने कहा कि सात एकड़ जमीन मुफ्त में अनुदान देना काफी अनुकरणीय
है. जिसका समाज हमेशा ऋणी
रहेगा. वहीं एसडीओ रंजीत लोहरा ने झारखंड सरकार के द्वारा
चलाये जा रहे सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की भी जानकारी छात्राओं को दी और इसका लाभ लेने का अपील
किया. कार्यक्रम को चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, प्राचार्य
उपेन चंद्र महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत महतो ने भी संबोधित
किया. मौके पर इंटर कॉलेज
तिरुलडीह के शिक्षक विवेकानंद कुमार, अनाथ महतो,
आरुणि सिंह मुंडा, मृत्युंजय महतो, अंजुम आरा, शिवनारायण महतो, गोपेश महतो, नरोत्तम गोप समेत
बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित
थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment