Search

 
 
 

चांडिल : पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर परिचर्चा आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी चौका इकाई की ओर से पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने को लेकर रविवार को परिचर्चा आयोजित की गई. परिचर्चा में ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ बोस, उपाध्यक्ष डॉ. किरण शुक्ला और शैलेंद्र अस्थाना एवं सचिव डॉ. कनाई बारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शामिल होकर अपनी जिज्ञासा शांत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-bidyut-baran-mahato-launched-public-contact-campaign-in-bagbeda-area/">जमशेदपुर

: सांसद बिद्युत बरण महतो ने बागबेड़ा क्षेत्र में चलाया जन संपर्क अभियान

पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित

डॉ अमिताभ बोस ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य यह है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें और उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं. अधिक जनसंख्या, जल साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं. पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक पर्यावरण के क्षरण को रोकना है, जो बढ़ती जनसंख्या, प्रौद्योगिकी और अधिक खपत से प्रभावित है. इन सभी ने पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाला है और मनुष्यों और जानवरों को खतरे में डाला है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjps-jagannathpur-assembly-level-enlightened-and-senior-workers-conference-organized/">नोवामुंडी

: भाजपा का जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

बांटा गया पौधा

इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों और आस पास के लोगों के बीच 150 पौधा वितरण किया गया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया. कार्यक्रम में गैलीलियो साइंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव चैतन महतो, बीरेंद्र महतो, बीरसिंह महतो, सुमन महतो, प्रभात महतो, सीताराम गोराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही