Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम पहुंचा बच्चा समेत 22 हाथियों का झुंड, जल क्रीड़ा करने के बाद वापस लौटे जंगल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम में सोमवार को दोपहर बाद एक बार फिर जंगली हाथियों का झुंड अचानक आ धमका. झुंड में तीन-चार बच्चा समेत करीब 22 हाथी शामिल थे. चांडिल डैम के रूआनी की ओर जंगली हाथियों का झुंड पानी में उतरा और दो से तीन घंटे तक जल क्रीड़ा करने के बाद वापस जंगल की ओर चले गए. हाथियों के झुंड के डैम तक पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. हाथियों का झुंड नौका विहार की ओर ना पहुंच जाए, इसको लेकर सभी भयभीत थे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और हाथियों का झुंड पानी में नहाने-खेलने के बाद किसी को कुछ नुकसान पहुंचाए बिना ही वापस जंगल की ओर चले गए. इसे भी पढ़ें : धनबाद-टाटा">https://lagatar.in/stoppage-of-dhanbad-tata-swarnrekha-express-at-pathardih-from-25/">धनबाद-टाटा

स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का 25 से पाथरडीह में ठहराव

आते रहे हैं हाथी

चांडिल डैम में जंगली हाथियों का झुंड आते रहे हैं. कई बार तो हाथी अकेले ही पहुंच जाता है. अकेले आने वाला हाथी पहले नौका विहार परिसर में कुछ सामान को हल्का नुकसान पहुंचा चुका है. झुंड में आने वाले हाथी अबतक डैम परिसर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है. चांडिल डैम में जंगल के अलावा मुखिया होटल की ओर से सड़क के रास्ते ही आते रहे हैं. इसके पूर्व दो बार एक हाथी सड़क होकर डैम पहुंचा था. बगैर किसी को कुछ नुकसान पहुंचाए हाथी पानी में नहाने के बाद वापस लौट गया था. वहीं हाथियों के बाद-बार डैम पहुंचने पर सैलानियों में भय का माहौल बन रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही