Chandil (Dilip Kumar) : आदिम भूमिज मुंडा सरना समिति ने क्षेत्र के सभी आदिवासियों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है. इसको लेकर समिति ने बुधवार को आदिवासी समुदाय की बैठक बुलाई है. चांडिल प्रखंड के चौका-कांड्रा सड़क पर मुनुकनाली जाहेरथान में बुधवार दोपहर 12 बजे से होने वाली बैठक में आदिवासी समुदाय को एमजुट करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. आदिम भूमिज मुंडा सरना समिति ने आदिवासी समाज के बुद्धिजीवि, शिक्षक, ग्राम प्रधान, ग्राम सभा अध्यक्ष, नायके बाबा समेत सभी महिला, पुरुष व युवओं से बैठक में शामिल होकर लड़ाई को जारी रखने में सहभागिता निभाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :लाल">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-red-mark-sensex-down-276-points-reliance-top-gainer/">लाल
निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 276 अंक टूटा, रिलायंस टॉप गेनर
: 2 फीसदी कृषि टैक्स लगाए जाने के विरोध में शहर की राशन दुकानें बंद [wpse_comments_template]
निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 276 अंक टूटा, रिलायंस टॉप गेनर
उलगुलान जारी रखने से होगा विकास
मुनुकनाली जाहेरथान में होने वाली बैठक में आदिवासी समुदाय को एकत्रित करने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा. बताया गया कि धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह, वीर शहीद सिदो-कान्हू, बाबा तिलका माझी की लड़ाई को जारी रखने से ही आदिवासियों का विकास हो सकता है. आदिवासियों को एकजुट होकर उलगुलान जारी रखने की जरूरत है. देश की रजिस्टर में आदिवासी नहीं है, जिसके कारण वर्तमान भारत सरकार ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. समिति ने बताया कि इसका पहला उदाहरण असम के आदिवासियों की नागरिकता को खत्म करना है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-citys-ration-shops-closed-in-protest-against-the-imposition-of-2-percent-agricultural-tax/">किरीबुरू: 2 फीसदी कृषि टैक्स लगाए जाने के विरोध में शहर की राशन दुकानें बंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment