Search

चांडिल : आदिवासी आक्रोश जनसभा को लेकर बैठक आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के गांगुडीह फुटबॉल मैदान में चार जून को आयोजित होने वाले आदिवासी आक्रोश जनसभा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को नीमडीह प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. बैठक में विभिन्न आदिवासी समाज के अगुवा व सक्रिय युवा शामिल हुए. मौके पर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के प्रवक्ता सुधीर किस्कू और मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों के लिए यह सप्ताह आक्रोश सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा. वहीं चार जून को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-inspected-pds-shops-on-rice-day/">जमशेदपुर

: चावल दिवस पर अधिकारियों ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

आदिवासी समाज को भारी संख्या में शामिल होने की अपील की

चार जून को अनुमंडल के समस्त आदिवासी परिवार अपने घर में दैनिक कार्य को बंद कर आक्रोश सभा में शामिल होने गांगूडीह पहुंचेंगे. आदिवासी समाज अपने अधिकार, इतिहास को बचाने के लिए विरोधियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करेंगे. संयुक्त रूप से दोनों प्रवक्ताओं ने आदिवासी समाज को चार जून को भारी संख्या में शामिल होने की अपील की. मौके पर श्याम सरदार, रवींद्र सरदार, हरिकृष्ण सिंह सरदार, सुभाष सिंह, डोमन बास्के, रायसेन टुडू, गुरुचरण कर्मकार, लक्षण सिंह, भीम सिंह, महादेव सिंह प्रखंड के अलावा आदिवासी समाज के युवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//