Search

चांडिल : क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर शुरू हुआ केस-मुकदमा और आंदोलन का दौर

  • भाजपा नेता पर रंगदारी का मामला दर्ज, निगरानी परिषद ने थानेदार पर लगाया मिलीभगत का आरोप
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र बालू के अवैध कारोबार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है. वरीय पदाधिकारियों की जांच में ईचागढ़ में एक साथ तीन दर्जन से अधिक बालू लदे वाहन जब्त किए जा चुके हैं, तो छापामारी के दौरान दस लाख सीएफटी से अधिक बालू का डंप भी जब्त किया जा चुका है. अब क्षेत्र में बालू खनन और परिवहन मामले में केस-मुकदमा और आंदोलन का दौर शुरू हो गया है. ताजा मामला तिरुलडीह थाना क्षेत्र का है. इसके बावजूद बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. निगरानी परिषद के अनुसार तिरुलडीह और ईचागढ़ थाना क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा बालू का परिवहन किया जाता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-businessman-and-social-worker-met-mp-geeta-koda/">किरीबुरु

: व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता सांसद गीता कोड़ा से मिले
इसका विरोध किए जाने के कारण थाना में झूठा मामला दर्ज कराया जा रहा है. परिषद के सदस्य इस मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं. जिला लोक जन प्रतिनिधि निगरानी परिषद् की टीम शनिवार को तिरुलडीह थाना पहुंची. परिषद के संयुक्त सचिव के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी लेने पहुंची टीम के सदस्यों की मुलाकात थानेदार से नहीं हो सकी. किसी बैठक के सिलसिले में थाना प्रभारी बाहर थे. वहीं सदस्यों ने बताया कि इसके खिलाफ अब जोरदार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-gave-a-message-from-ed-custody-no-jail-can-keep-me-inside/">केजरीवाल

ने ईडी की हिरासत से दिया संदेश, कोई भी जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती…  

रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना में लाइसेंसी बालू डंप में रंगदारी मांगने व कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य तिरुलडीह निवासी विजय कुइरी व अन्य तीन-चार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. विजय कुईरी जिला लोक जन प्रतिनिधि निगरानी परिषद् के संयुक्त सचिव भी हैं. इनके खिलाफ सर्वेश्वर सिंह मुंडा के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है. सर्वेश्वर सिंह मुंडा ने आवेदन में लिखा है कि वे बालू डंप करने के लाईसेंसी शिलाजीत महतो का कर्मचारी है और डंप स्थल पर देखरेख का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : हटिया">https://lagatar.in/names-of-buildings-of-11-polling-stations-of-hatiya-assembly-constituency-changed/">हटिया

विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्र भवनों के नाम बदले
वहीं तिरुलडीह निवासी विजय कुइरी तीन-चार युवकों के साथ शिलाजीत महतो के लाइसेंसी बालू डंप एरिया में अवैध तरीका से घुसकर सहयोगी कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए काम रोक दिया. काम रोकते हु ए बोला कि प्रति माह पांच लाख रुपये देना होगा तो यहां से गाड़ी चलने दिया जाएगा. अन्यथा यहां से गाड़ी निकलेगा तो जान से मार दिए जाएंगे. सर्वेश्वर ने विजय कुइरी के उपर मोबाईल छीनने का भी आरोप लगाया है. पत्र में लिखा गया है कि उनके साथ भी धक्का मुक्की किया गया. इसे भी पढ़ें : युद्धपोत">https://lagatar.in/warship-ins-kolkata-reaches-mumbai-from-somalia-coast-with-35-pirates/">युद्धपोत

आईएनएस कोलकाता 35 समुद्री लुटेरों को लेकर सोमालिया तट से मुंबई पहुंचा  

बालू कारोबार में थानेदार भी संलिप्त : परिषद

जिला लोक जन प्रतिनिधि निगरानी परिषद् के मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण सिंह मुंडा ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. बालू का अवैध कारोबार और सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए परिषद का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र में लगातार बालू का अवैध उठाव जारी है. थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर बालू कारोबारी अपने गौरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि बालू का अवैध उठाव ओर परिवहन की जानकारी लेने परिषद के संयुक्त सचिव विजय कुईरी को भेजा गया था. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-asi-survey-in-bhojshala-premises-continues-for-the-second-day/">मध्य

प्रदेश : भोजशाला परिसर में एएसआई का सर्वेक्षण दूसरे दिन भी जारी
स्टाॅक मालिक से वैध कागजात और बालू लोड कर रहे हाईवा से चालान की मांग करने के बाद सभी उनके साथ विवाद करने लगे और तिरुलडीह थाना में रंगदारी मांगने व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया. राधा कृष्ण सिंह मुंडा ने कहा कि जब फरवरी माह से ही जेएसएमडीसी से बालू का चालान नहीं मिल रहा है तो ऐसे में तिरुलडीह क्षेत्र से बालू का उठाव कैसे किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp