Search

 
 
 

चांडिल : ABVP ने जैक बोर्ड के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई ने मंगलवार को झारखंड अधिविद् परिषद के सचिव के नाम सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा. पत्र में सिंहभूम कॉलेज चांडिल के इंटरमीडिएट कला संकाय में चार यूनिट सीट बढ़ोतरी की मांग की गई है. अभाविप ने कहा कि इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं. सिंहभूम कॉलेज चांडिल में इंटरमीडिएट कला संकाय में 512 सीट है और इन सीटों के लिए नामांकन पूर्ण हो चुका है. पिछले तीन वर्षों से हर वर्ष दो यूनिट यानि 252 सीट बढ़ोतरी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-principal-of-amar-jyoti-school-sister-lily-honored/">जमशेदपुर

: अमर ज्योति स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली को किया गया सम्मानित

504 सीट बढ़ाएं ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो

नियमित छात्र-छात्राएं अधिक पास होने के कारण इस वर्ष दो यूनिट की जगह चार यूनिट यानि 504 सीट बढ़ोतरी की जाए ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. क्षेत्र की गरीब विद्यार्थियों को क्षेत्र के कॉलेज में भी शिक्षा मिले और शिक्षा के माध्यम से उनका भविष्य उज्ज्वल हो इसलिए सीट बढ़ाया जाना आवश्यक है. पत्र सौंपने वालों में प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई, नगर मंत्री जगदीश पांडे, पूजा सिंह महापात्र, वाल्मिकी तांती, विश्वजीत गोप, सैनिक दास, प्रकाश महतो, रूपेश गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही