Search

 
 
 

चांडिल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप ने निकाली रैली

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति सशक्त शक्ति के सम्मान में शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान "नारियों को न समझो अबला वो है देश की शान" भारत माता कि जय, हमारी बहन कैसी हो, रानी लक्ष्मी बाई जैसी हो जैसे नारों की उद्घोषणा की जा रही थी. इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में छात्राओं व समाज के हर वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे के साथ अबीर-गुलाल व रंग लगाकर रंगोत्सव मनाया. [caption id="attachment_574010" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-Holi-Milan-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रैली में शामिल विद्यार्थी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-chandra-bose-residential-inter-school-competition-held/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई

होली के गीतों पर जमकर थिरके लोग

होली मिलन समारोह के अवसर पर होली के गीतों पर जमकर थिरके लोग. अलग-अलग ताल पर ठुमके लगाते हुए लोगों ने रंगोत्सव मनाया. इसके पूर्व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व गुलाल लगाकर मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी सह युवा नेता बिनोद राय, शिक्षक कार्तिक महतो, प्रिया महाली, प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई, विभाग संयोजक विकास प्रमाणिक, समीर महतो, प्रीति, पूजा, विकास महतो, दीपाली महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही