Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर दुर्घटना, बाइक सवार दो की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर कांदरबेरा पुल के समीप सोमवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मृतकों की पहचान कपाली ओपी के पूड़ीसिली गांव निवासी नारायाण सोरेन और लच्छू हेम्ब्रम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई. यह जानकारी कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-representatives-of-universities-met-principal-secretary-to-governor-submitted-memorandum/">जमशेदपुर

: राज्यपाल के प्रधान सचिव से मिले विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, सौंपा ज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक (जेएच 05BZ-1181) से चांडिल की ओर से कपाली की ओर जा रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना और कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही