Search

 
 
 

चांडिल : माइलस्टोन में छेड़छाड़ करने वाले पर हो कार्रवाई : जिप उपाध्यक्ष

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने आदरडीह-मिलन चौक सड़क के किनारे लगे माइलस्टोन में छोड़छाड़ करने का एक मामला उजागर किया है. उक्त सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 32 स्थित आदरडीह को बांदु, सिरूम, कुकडू, तिरुलडीह होते हुए मिलन चौक से जाेड़ती है. उन्होंने बताया कि उक्त सड़क पर सिरकाडीह मौजा में माइलस्टोन (37 किमी लिखे बोर्ड) को उखाड़कर अन्य स्थान में स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही, पेंटिंग के माध्यम से माइलस्टोन संख्या 1 से 30 तक को भी अवैध रूप से बदल दिया गया है. इसे भी पढ़ें : एचईसी">https://lagatar.in/hec-bachao-mazdoor-jan-sangharsh-samiti-took-out-a-rally-from-hq-to-dhurva-roundabout/">एचईसी

बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने मुख्यालय से धुर्वा गोलचक्कर तक रैली निकाली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Mileston.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पथ प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग (ग्रामीण), रांची के कार्यपालक अभियंता और सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने इसकी उच्च्स्तरीय जांच कराकर मामले के दोषी व्यक्ति को चिन्हित करने और इस प्रकार सरकारी संपत्ती को गैरकानूनी रूप से छेड़छाड़ कर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-governments-cabinet-expansion-today-former-ministers-of-jmm-congress-will-be-continuation/">चंपाई

सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, JMM-कांग्रेस के पूर्व मंत्री होंगे कंटीन्यू, सोरेन परिवार से बसंत होंगे मंत्री

रिटेल आउटलेट हासिल करने की मंशा

[caption id="attachment_847532" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Madhushri-Mahato.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो.[/caption] जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बताया कि मेसर्स क्लासिक इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2017-2018 में कुल 47.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया था. उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उक्त सड़क पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से रिटेल आउटलेट स्थापित करने के लिए विज्ञापन निकाला गया है. इस सोची-समझी धोखे का उद्देश्य उक्त सड़क पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का रिटेल आउटलेट को हासिल करना हो सकता है. इसी के कारण हो सकता है कि सिरकाडीह मौजा के मूल बोर्ड को जबरन उखाड़कर आवश्यक सरकारी मंजूरी प्राप्त किए बिना इसे सपादा मौजा में स्थापित कर दिया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/former-ranchi-university-vc-lal-chandra-chudamani-shahdevs-wife-passes-away/">रांची

विवि के पूर्व वीसी लाल चंद्र चूड़ामणी नाथ शाहदेव की पत्नी का निधन
इस संबंध में उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के मंडल प्रबंधक को भी पत्र लिखा है. मंडल प्रबंधक को लिखे पत्र में उन्होंने रिटेल आउटलेट के आवेदकों की जांच करते हुए दोषी के खिलाफ उनके विघटनकारी और शरारती व्यवहार के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही