Search

 
 
 

चांडिल : झारखंड बंद के दौरान ठप पड़ी गतिविधि, सड़क सुनसान, बाजार वीरान

 
  Chandil (Dilip Kumar) : ओलचिकी हूल बैसी के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद के दौरान चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गतिविधि लगभग ठप पड़ गया है. बंद के दौरान सड़के सुनसान और बाजार विरान नजर आए. बंद समर्थकों ने जहां एनएच समेत अन्य सड़कों पर आवागमन ठप कर दिया गया है. वहीं बाजार की दुकान और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया. यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहक दिखाई नहीं दिए. वहीं जगह-जगह यात्री परेशान नजर आए. ओलचिकी हूल बैसी के कार्यकर्ताओं ने चांडिल गोल चक्कर के अलावा कांदरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक और चौका मोड़ में भी सड़क जाम कर आवागमन ठप कराया. सड़क जाम किए जाने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. इसे भी पढ़ें :हरि">https://lagatar.in/the-worshiper-of-both-hari-and-har-is-the-rare-sawan-of-this-year-2/">हरि

और हर दोनों की आराधना वाला है इस वर्ष का दुर्लभ सावन

घुम-घुमकर बंद कराया दुकान

[caption id="attachment_688082" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/chandil-bajar-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> रैली निकालकर दुकानें बंद करने का अपील करते बंद समर्थक[/caption] इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-pagoda-resounded-with-the-cheers-of-bolbam/">मनोहरपुर

: बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हुआ शिवालय
झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को बंद समर्थकों ने घुम-घुमकर बाजार बंद कराया. चौका में बंद समर्थक सड़कों पर रैली निकाला और दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद करने का अपील किया. इसके बाद देखते ही देखते बाजार पूरी तरह से बंद नजर आने लगा. वहीं चांडिल बाजार की भी अधिकांश दुकानें बंद रही चांडिल गोलचक्कर में जाम स्थल पर चांडिल के अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी आदि पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. चौका मोड़ में भी चौका थाना की पुलिस जामस्थल पर तैनात किए गए हैं. बंद समर्थक पारंपरिक हथियारों से लैस है और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :बोले">https://lagatar.in/governor-arif-mohammad-khan-said-uniform-civil-code-should-be-implemented-in-the-whole-country/">बोले

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, यूनिफॉर्म सिविल कोड पूरे देश में लागू किया जाये
[wpse_comments_template] फोटो   1.   2. सड़क पर बैठकर बंद को सफल बनाते हूल बैसी के कार्यकर्ता. 3. सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही