Search

 
 
 

Chandil : एडीबी ग्रुप ने जीता एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 का खिताब

 
  • विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता को मिला डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार
Chandil (Dilip Kumar) :  चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह में आयोजित दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पर एडीबी ग्रुप गम्हरिया ने जीत लिया है. सोमवार को फाइनल मैच में एडीबी ग्रुप ने पूजा स्पोर्टिंग, चांडिल को एक गोल से पराजित कर दिया. एचएलएम ट्रॉफी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. उन्होंने फाइनल मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. इस दौरान सुदेश महतो ने जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो द्वारा प्रदत्त नई एंबुलेंस की चाबी चांडिल बाजार के नागरिकों को सौंपी. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में खेल और संस्कृति के प्रति लोगों का क्या लगाव है, यह एचएलएम ट्रॉफी में देखने को मिल रहा है. जब उन्हें खेल विभाग का दायित्व मिला था तब हर विधानसभा क्षेत्र में एक हाईटेक स्टेडियम का निर्माण करवाया था, लेकिन उसके संचालन के अभाव में खंडहर हो गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-child-marriage-stopped-due-to-womens-efforts/">Kiriburu

: महिलाओं के प्रयास से बाल विवाह रोका गया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/56-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रतियोगिता में 16 टीमों ने लिया भाग

दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इनमें पहले दिन 8 टीमों के बीच मुकाबला हुआ. शेष 8 टीमों का मुकाबला सोमवार को हुआ. विजेता एडीबी ग्रुप के टीम को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये और उपविजेता पूजा स्पोर्टिंग, चांडिल को डेढ़ लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा तृतीय स्थान पर आने वाले बीएसएसपी जमशेदपुर व चतुर्थ स्थान पर आने वाले राधे राधे स्पोर्टिंग पारगामा की टीम को एक-एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी के रूप में मनोहर बोदरा और बेस्ट गोलकीपर के रूप में सनातन सरदार को एक-एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. शिविर में कुल 158 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-protest-in-noamundi-against-drinking-water-scam/">Kiriburu

  : पेयजल घोटाला के विरोध में नोवामुंडी में धरना-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही