Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : श्रद्धा व भक्तिभाव से पूजी गई आदिशक्ति देवी दुर्गा, मंदिरों में उमड़े भक्त

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि की धूम मची है. शारदीय नवरात्रि पर मनाए जाने वाले दुर्गोत्सव को लेकर चारों ओर उल्लास का माहौल है. इस दौरान गुरुवार काे चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित शारदीय दुर्गा पूजा में महाअष्टमी के पावन अवसर पर आदि शक्ति देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाज से की गई. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने देवी के भक्तों की पूजा संपन्न करायी. सुबह देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी का कलश स्थापना के बाद पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई. इसके बाद देर शाम तक नवदुर्गा मंदिर में देवी की आराधना जारी रही. दिनभर मंदिर में भक्तों की कतार देवी के पूजन-वंदन के लिए लगा रहा. भक्तों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से माता रानी की पूजा की और मन्नतें मांगीं. देवी के दर्शन-पूजन के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. यहां देवी के भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. वहीं कई श्रद्धालुओं ने व्रतियों के लिए हलवा की व्यवस्था की थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-7-roads-will-be-constructed-in-jamshedpur-east-at-a-cost-of-rs-14-77-crore/">Jamshedpur

: जमशेदपुर पूर्वी में 14.77 करोड़ की लागत से 7 सड़कों का होगा निर्माण

देर रात तक जारी थी पूजा

[caption id="attachment_962651" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Chandil-Pratima-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूजा करते भक्त.[/caption] चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कई मंदिर और पूजा पंडालों में गुरुवार शाम से महाअष्टमी की पूजा प्रारंभ की गई जो देर रात तक होती रही. पूजा करने वाले पंडितों ने बताया कि संधि पूजा के दौरान बलिदान शुक्रवार की सुबह 6.24 बजे दी जाएगी. वहीं दुर्गोत्सव को लेकर मंदिर और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. लोग माता की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के साथ पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में की गई साज-सज्जा देखने के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर और पूजा पंडालों में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ जुट रही है. वहीं दुर्गोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-34-out-of-80-forest-villages-have-not-got-forest-lease-villagers-held-a-meeting-in-kareda/">Chakradharpur

: 80 वनग्राम में 34 को नहीं मिला है वनपट्टा, काड़ेदा में ग्रामीणों ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही