Search

 
 
 

Chandil : खनन विभाग ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान, अवैध बालू लदे चार हाइवा जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद बालू की तस्करी जारी है. अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को औचक निरक्षण किया. इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गयी. इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने अवैध बालू लदे चार हाइवा जब्त किये और इसे संबंधित थाना को सौंप दिया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ  जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस-प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में बालू का काला कारोबार धडल्ले से चल रहा है. इसके बाद सरायकेला-खरसावां डीसी रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र के के टीकर, सोड़ो, सपादा और तिरुलडीह समेत अन्य क्षेत्रों में औचक निरीक्षक किया. इस दौरान अवैध बालू लदे चार हाइवा जब्त किये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-4-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही