Search

 
 
 

Chandil : जिला प्रशासन ने देर रात चलाया जांच अभियान, बालू के अवैध परिवहन को रोकने के लिए रास्ते पर खोदे गड्ढे

 
Chandil : बालू के अवैध खनन के खिलाफ देर रात चला अभियान, परिवहन के रास्तों को बंद करने के लिए रास्ते पर खोदे गड्ढे बालू का अवैध खनन रोकने के लिए रास्ते पर खोदा गड्ढा Chandil (Dilip Kumar) :  ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन, भंडारण और परिवहन रोकने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन एक्शन मोड में काम कर रही है. जिला खनन विभाग की टीम ने सोमवार की रात अवैध खनन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने कांड्रा, चौका और ईचागढ़ में औचक छापेमारी की. इस क्रम में वाहनों को रोककर उनके परिवहन कागजातों की जांच की गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-6.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1023503" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अवैध खनन के हॉट स्पॉटों पर औचक छापेमारी

वाहनों के कागजातों की जांच करने के बाद टीम तिरुलडीह थाना क्षेत्र पहुंची. सुबह करीब 4 बजे टीम ने कुकड़ू प्रखंड के अंचल अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के अवैध खनन के हॉट स्पॉटों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने तिरुलडीह पुल के पास स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध परिवहन के रास्तों को बंद करने के लिए दो ट्रेंच (खाई) खोदवाया.

खनिज लदे वाहनों के कागजात सही पाये गये : ज्योति शंकर सतपति

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि जांच अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों के कागजात सही पाए गए. उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला क्षेत्र में बालू का अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है. बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही