Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आखिर वहीं हुआ जिसका था डर, हाथियों के झुंड ने तोड़े चार मकान

Chandil (Dilip Kumar) : आखिर वहीं हुआ जिसका जिसका डर ग्रामीणों को सता रहा था. बुधवार की शाम उजाला रहते ही जंगली हाथियों के जंगल से निकलकर गांव की ओर आते देख कुरली गांव के ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत थे. वहीं अंधेरा छाने के बाद रात होते ही जंगली हाथियों के झुंड ने मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले चार लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन हाथियों के झुंड ने घरों को रहने लायक नहीं छोड़ा है. ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pickup-van-and-bus-collide-on-nh-49-seven-laborers-including-driver-injured/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी

हाथियों को वापस जंगल पहुंचाने की मांग

[caption id="attachment_640697" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chandil-HATHI-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हाथियों के झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकान.[/caption] चांडिल प्रखंड के कुरली गांव में बुधवार को शाम ढलने के पहले ही हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के बाहर बहने वाली जुड़िया की ओर पहुंचे थे. गांव के उसी छोर पर तालाब और चेक डैम भी है. ग्रामीधों ने अंदेशा जताया था कि हो सकता हाथी पानी की तलाश में जंगल से उतरे थे. वहीं शाम ढलने के बाद रात होते ही हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करने लगा. इस दौरान गांव के किनारे स्थित सोमचांद हांसदा, मनोहर महतो, सुमन महतो व जयलाल महतो के मकान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. 30 से 35 की संख्या में हाथियों के झुंड ने गांव के पास ही डेरा डाले हुए है. इससे ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर पहुंचाने का आग्रह कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-all-india-open-karate-championship-concluded-at-khelgaon-ranchi/">चाईबासा

: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची के खेलगांव में संपन्न
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही