Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अधिवक्ता के निधन के बाद एसोसिएशन ने बंद रखा काम

Chandil (Dilip Kumar) : जिला न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद बारिक का शुक्रवार को देहांत हो गया है. उनके निधन के बाद जिला व अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने इसे जिला न्यायालय और अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के लिए अपूरणीय क्षति बताया. अपने साथी अधिवक्ता के निधन के बाद चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कलम बंद रखने का निर्णय लिया. इसके साथ ही चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में शनिवार को अधिवक्ताओं का न्यायालय संबंधी काम बंद रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-bovine-animals-recovered-in-parsudih-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: परसुडीह में सात गोवंशीय पशु बरामद, जांच में जुटी पुलिस

एसोसिएशन ने दी जानकारी

साथी अधिवक्ता के निधन के बाद चांडिल बार एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित की. मौके पर एक मिनट का मौन रखकर साथी अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद शोक स्वरूप काम बंद रखने की जानकारी एसोसिएशन ने लिखित रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, अधिवक्ता अनिल कुमार साहू, अधिवक्ता शिबेश्वर महतो, कमलेश सिंह, अधिवक्ता के मोहरी संघ के सदस्य वासुदेव महतो, दिलीप कुमार महतो समेत कई अधिवक्ता व मोहरी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही