Search

 
 
 

चांडिल : जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के छह फाटक एक-एक मीटर खोले गए

 
Chandil (Dilip Kumar) : रांची और आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया था. डैम का जलस्तर शुक्रवार की दोपहर 182.40 मीटर दर्ज किया गया था. इसके बाद डैम के छह रेडियल गेट एक-एक मीटर खोल दिये गये. फाटक खुलने के बाद डैम का जलस्तर स्थिर हो गया. छह फाटक खुले रहने के कारण शाम को डैम के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई. डैम कर्मियों ने बताया कि डैम का जलस्तर 182 मीटर तक घटाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kuchai-bdo-reviewed-the-schemes-operated-under-the-15th-finance-commission/">सरायकेला

: कुचाई बीडीओ ने की 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा
चांडिल डैम के जलस्तर को लेकर पुनर्वास कार्यालय के समक्ष 116 गांव विस्थापित संगठन के सदस्य आंदोलनरत हैं. आंदोलन के क्रम में 15 विस्थापित आमरण अनशन पर बैठे हैं. विस्थापितों की मांग है कि चांडिल डैम के सभी विस्थापितों को संपूर्ण पुनर्वास मिलने तक चांडिल डैम का जलस्तर 177 मीटर रखा जाए. जमीन अधिग्रहण के समय सरकार ने जमीनदाता विस्थापितों के समक्ष इसका वादा किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही